पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिन पर जिम्मेदारी, वही बर्बाद कर रहे पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिन पर पानी की बर्बादी राेकने की जिम्मेदारी है वही इसकी वेस्टेज कर रहे हैं। डेरा बाबा नानक में नगर कौंसिल दफ्तर से ही डेरा बाबा नानक की गलियों में पानी की वेस्टेज हो रही है। नगर कौंसिल ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कई सेमिनार भी लगाए हैं और लोगों को जुर्माने भी किए जाते हैं। डेरा बाबा नानका में 4 मार्च से श्री चोला साहिब मेला शुरू हुआ है, जिस दौरान नगर कौंसिल ने अलग-अलग जगहों पर पीने के पानी का प्रबंध किया था। यह पानी की सप्लाई नगर कौंसिल द्वारा मुहैय्या करवाई गई थी। लेकिन नगर कौंसिल के पास में ही बिल्कुल एक पानी पीने वाली टैब लगाई गई थी और वाटर सप्लाई की पाइप नगर कौंसिल के अंदर से ही आ रही थी। पिछले 4 दिन से यहां पर पाइप से रोजाना पानी व्यर्थ बह रहा है। साफ पानी व्यर्थ नालियों में जा रहा है। नगर कौंसिल के ईओ अनिल मेहता ने बताया कि मेले के दौरान आने वाली संगत के लिए अलग-अलग जगहों पर पीने का पानी मुहैय्या करवाया गया था। लेकिन इस टूटी हुई पाप के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वह आज ही इसे ठीक करवा देंगे।

खबरें और भी हैं...