पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News One Act Play At Sd College Students Staged 39villa For Sale39 Drama

एसडी कॉलेज में वन एक्ट प्ले : छात्राओं ने ‘विला फॉर सेल’ नाट्य का मंचन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर वुमेन गुरदासपुर में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा की अगुवाई में और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा व विभा के प्रबंधन में फ्रेंच प्ले राइटर साछा गुटिरे के जन्मदिन पर कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में इस लेखक का लिखा हुआ नाटक वन एक्ट प्ले: ‘विला फॉर सेल’ का रंगमंच किया। नाटक का विषय काफी मनोरंजक रहा, जिसमें दर्शाया गया कि किसी को तो बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन खुद को नहीं बेवकूफ बना सकते। नाटक में कॉलेज की छात्रा शिल्पा ने जूलियट, पलक सोबती ने जैनी, दामिनीप्रीत कौर ने गैस्टन, पारुल और नवचेतन ने मेड (नौकरानी) व नेहा भगत ने नैरेटर का रोल निभाया। नाटक के पात्रों की वेशभूषा, संवाद, एक्टिंग परिस्थितियों अनुसार काफी प्रशंसनीय रहीं। अंत में प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों की नाट्य खेल एवं अंग्रेजी विभाग के प्रयास की सराहनी की और इस महान फ्रैंच राइटर को याद किया। इसके बाद पात्रों का रोल निभाने वाली छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके अंग्रेजी विभाग से संदीप कौर व दर्शकों के रुप में कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं।

रोल निभाने वाली छात्राओं को सम्मानित करता कॉलेज प्रबंधक।
खबरें और भी हैं...