पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Open House Set Up In Evening School Children Listened To Problems

इवनिंग स्कूल में लगाया ओपन हाउस, बच्चों की सुनीं समस्याएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर | प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन (नेशनल अवार्डी) निर्देशों तहत ईवनिंग स्कूल भुल्लचेक्क में को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन 1098 की अगुवाई में चाइल्ड लाइन टीम ने ओपन हाउस लगाया। इस ओपन हाउस में विशेष तौर पर जिला बाल भलाई कौंसिल की चेयरपर्सन शाहला कादरी व प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन पहुंची। इस मौके बच्चों को चाइल्ड लाइन अधीन मिलती सुविधाओं और सामाजिक कुरीतियों संबंधी जानकारी दी। वहीं बाल विवाह, बाल भिक्षा, स्पांसरशिप, बाल मजदूरी, गुमशुदा बच्चे आदि संबंधी बताया। अंत में विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। कार्यक्रम में बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट बांटे। इस मौके रवैल सिंह, टीम मेंबर नेहा पंडित, नवदीप कौर, पंकज शर्मा, अनीता गिल व भरत शर्मा मौजूद थे।

ईवनिंग स्कूल में ओपन हाउस लगाते प्रबंधक।-भास्कर
खबरें और भी हैं...