पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Pahara Distributed Checks To 150 Families For Construction And Repair Of Houses

पाहड़ा ने घरों के निर्माण और मरम्मत के लिए 150 परिवारों को बांटे चेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब सरकार की ओर से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हर गरीब परिवार के सिर पर पक्की छत्त देने के उद्देश्य से गरीब परिवारों को घर बनाने व पुराने मकानों की मरम्मत करने के लिए राशि मुहैया करवाई जा रही है। यह बात हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने अपने कार्यालय में 150 परिवारों
को चैक बांटने के दौरान संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर विधायक पाहड़ा ने 150 परिवारों को 50 हजार रुपए प्रति परिवार के हिसाब से चैक वितरित किए। उन्होंने बताया कि लाभपात्रियों को योजना के तहत 1.50 लाख रुपए प्रति परिवार दिया जाएगा, जिसकी पहली किस्त 50 हजार रुपए दी गई है, जबकि 50 हजार रुपए की दूसरी किस्त लेंटर डालने और तीसरी किस्त मुकम्मल करने के लिए दी जाएगी। वहीं, कैप्टन सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि इस योजना का लाभ निचले स्तर तक और योग्य लाभपात्रियों
तक पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित योजना का लाभ देने से पहले परिवारों की अच्छी तरह से पड़ताल की जाए, ताकि इसका लाभ योग्य लोगों तक पहुंच सकें।

उन्होंने लाभपात्रियों को सरकार की ओर से दी गई राशि को पूरी ईमानदारी के साथ खर्च करने के लिए प्रेरित किया। विधायक पाहड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से जो वादे किए गए थे, उनमें से अधिकतर को पूरा कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीण/शहरी हलके में विकास कार्य लगातार चल रहे है, जिसमें किसी भी तरह का कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जा रहा। तीन साल के दौरान हलके के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर करवाए गए है, जिनका पूरा होने के बाद गुरदासपुर हलका पंजाब के नंबर एक हलकों की कतार में आ जाएगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान
व मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद थे।

50 हजार रुपए प्रति परिवार को दिए पहली किस्त के चेक

लाभपात्रियों को चेक बांटते हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा।-भास्कर
खबरें और भी हैं...