- Hindi News
- National
- Kadiya News Panchayat Secretary Union Submitted A Memorandum To The Minister For Non Payment Of Salary For 8 Months
पंचायत सेक्रेटरी यूनियन ने 8 महीने से वेतन न मिलने पर मंत्री को सौंपा ज्ञापन
पंचायत सेक्रेटरी यूनियन का शिष्टमंडल राज्य प्रधान जसपाल सिंह बाठ की अगुवाई में ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा को उनके आवास स्थान कादियां में मिला।
उन्होंने मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की कि पंचायत सचिवों को 7-8 महीनों से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दिक्कतों को मुख्य रखते हुए जल्द से जल्द वेतन जारी किया जाए। यूनियन के प्रधान जसपाल सिंह बाठ ने बाजवा से मांग की कि समिति कर्मचारियों को वेतन रेगुलर नहीं मिला, इसलिए वेतन को नियमित करने के लिए प्रशासकीय सुधार किए जाए ताकि कर्मचारियों को मुश्किलों से छुटकारा मिल सके।
इस दौरान यूनियन के राज्य उप प्रधान कुलजीत सिंह, डिवीजन प्रधान निशान सिंह, राज्य सचिव सनप्रीत सिंह, राज्य तालमेल कमेटी के मेंबर संजीव सोनी, मनजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, विनोद कुमार, जसवंत सिंह, नरिंदर सिंह, अमरबीर सिंह, सतविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, रजिंदर कुमार टोनी, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, अवतार सिंह, परमिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को ज्ञापन देते यूनियन के राज्य प्रधान जसपाल सिंह और अन्य।-भास्कर