- Hindi News
- National
- Dera Baba Nanak News Patiala Mp Parneet Kaur Visited Shri Kartarpur Sahib With 125 Women On Women39s Day
पटियाला की सांसद परनीत कौर ने वुमेन डे पर 125 महिलाओं के साथ किए श्री करतारपुर साहिब के दर्शन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटियाला से लोकसभा मेंबर परनीत कौर ने फिकी फ्लो संस्था श्री अमृतसर साहिब की 125 महिलाओं के जत्थे समेत गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किए। सांसद परनीत कौर जत्थे समेत डेरा बाबा नानक करतारपुर कॉरिडोर के जरिए करतारपुर साहिब पहुंची। डेरा बाबा नानक पहुंचने पर श्री अमृतसर हलके से सांसद गुरजीत सिंह औजला समेत पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों चरनजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने परनीत कौर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। परनीत कौर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने महिलाओं को बहुत बड़ा रुतबा दिया है, जिस कारण आज हमें ताकत मिली है और मान सत्कार मिल रहा है। उनकी ख्वाहिश थी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके गुरु महाराज का शुक्राना करने के लिए गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाया जाए। उन्होंने श्री करतारपुर साहिब का काॅरिडाेर खुलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह आज गुरु महाराज का शुक्राना करने के लिए गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब नतमस्तक होने गए हैं। एक सवाल के जवाब में परनीत कौर ने कहा कि कांग्रेस पार्लियामेंट में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं और शुरु से ही कांग्रेस ने महिलाओं के हकों के लिए आवाज बुलंद की है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में स्थानीय सरकारों और पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू करके एक मिसाल कायम की है। इस दौरान सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि 550 साल पहले श्री गुरु नानक देव जी ने महिला को समाज में महान दर्जा दिया गया था, जिस तहत समाज सुधार की लहरें चलाई गई और महिला को पूरा मान सत्कार दिया गया था। औजला ने कहा कि इसी तहत पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को मान सत्कार देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प|ी और लोकसभा मेंबर परनीत कौर की अगुवाई में 125 महिलाओं का जत्था श्री गुरु करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए भेजा गया है, जो गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होगा और गुरु महाराज आगे सरबत के भले के लिए अरदास करेगा। इस मौके पर मेंबर मुख्यमंत्री पंजाब के ओएसडी अमृत प्रताप सिंह हनी सेखों, डिप्टी कमिशनर मोहम्मद इशफाक, सांसद औजला की मां जगीर कौर, सांसद औजला की प|ी अंदलीप औजला, सांसद औजला की बहन अमनदीप कौर, फिकी फ्लो संस्था श्री अमृतसर के चेयरपर्सन अरुशी, चेयरमैन डॉक्टर सतनाम सिंह निज्जर, एसएसपी बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मण, एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, मनजोत ढिल्लों, डॉ. शैरी संधू, नितिन बतरा, डीएसपी डेरा बाबा नानक लखविंदर सिंह कलेर, नवकीरत सिंह रंधावा नायब तहसीलदार डेरा बाबा नानक और कमलजीत सिंह टोनी मौजूद थे।
मुफ्त दर्शनों के लिए 107 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
डेरा बाबा नानक| सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के संचालक डॉ.एसपी सिंह ओबराय ने जरूरतमंद श्रद्धालुओं को अपने खर्च पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) के दर्शन करवाने के उद्देश्य से 107 श्रद्धालुओं के जत्थे को श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। डाॅ. एसपी सिंह की प|ी मनिंदर कौर ओबराय ने बताया कि कॉरिडोर खुलने के कारण बाबे नानक के दर के दर्शन करने के लिए गुरु नानक नाम लेवा संगतों के मनों में काफी उत्साह है। सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के फैसले के अनुसार पड़ाव के तहत 30 नवंबर 2020 तक 1100 जरूरतमंद श्रद्धालुओं को अपने खर्च पर करतारपुर साहिब में स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के दर्शन करवाने का फैसला किया था, लेकिन अब संगत के उत्साह को देखते हुए अब ट्रस्ट ने 1100 की जगह 2500 श्रद्धालुओं के दर्शन करवाने का फैसला लिया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रधान जस्सा सिंह संधू की अगुआई में रविवार को जाने वाले जत्थे में 107 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 44 पुरुष और 8 महिलाओं के अलावा 52 श्रद्धालु ऐसे भी शामिल हैं, जो न तो बोल सकते हैं और न ही सुन सकते हैं।
ट्रस्ट इस साल 2500 श्रद्धालुओं को करवाएगा दर्शन
पासपोर्ट अपने खर्च पर बनवा कर दे रहा ट्रस्ट
मनिंदर कौर ओबराय ने बताया कि ट्रस्ट अब ऐसे श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी अपने खर्च पर बनवाकर दे रहा है, जो खुद पासपोर्ट नहीं बनवा सकते। ट्रस्ट द्वारा दर्शन करने जाने के लिए चुने गए श्रद्धालु का ट्रस्ट द्वारा ही ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है और सरकार द्वारा मंजूरी मिल जाने के बाद ट्रस्ट द्वारा उस श्रद्धालु का घर से लेकर दर्शन करने के बाद घर पहुंचाने तक का सारा खर्च ट्रस्ट ही करता है। ट्रस्ट की सेवा का लाभ लेने वाले इच्छुक श्रद्धालु ट्रस्ट के जालंधर दफ्तर के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना करते हुए मनिंदर कौर ओबराय व अन्य।
कांग्रेस सांसद परनीत कौर फिली फ्लो संस्था की महिलाओं के साथ श्री करतारपुर साहिब रवाना होने से पहले।