पेंशनर्स ने की बैठक, आज मोहाली में देंगे रोष धरना
पंचायत समिति और जिला परिषद के पेंशनरों की मीटिंग प्रदेश प्रधान जरनैल सिंह मल्ली की अगुवाई में स्थानीय गुरु नानक पार्क में हुई। मीटिंग में पेंशनरों को इस माह की पेंशन ना रिलीज होने के चलते 12 मार्च को विकास विभाग मोहाली मुख्य दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। मीटिंग में पेंशनरों ने सरकार द्वारा डीए का 132 माह के बकाया, 23% डीए का बकाया, एलटीसी जारी ना करने और बुढ़ापा पेंशन पॉलिसी अनुसार ना बढ़ाने, मेडिकल भत्ता 2500 रुपए प्रति माह ना देने आदि मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। उन्होंने सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों पर कड़े शब्दों पर निंदा जाहिर की। उन्होंने पेंशन हर माह पहली तारीख को देने, शेष पेंशनें तुरंत मंजूर करने, पेंशन के कार्यों में सुधार कर पेंशनरों/फैमिली पेंशनरों को राहत देने आदि मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जनरल सचिव रजिंदर सिंह, तरलोक सिंह, बाज सिंह, मनोहर लाल, सुलक्खन सिंह, रजिंदर सिंह चौहान, कुलविंदर पाल आदि मौजूद थे।