- Hindi News
- National
- Gurdaspur News People Dial 112 Helpline For Police Help Traffic Education Cell
पुलिस मदद के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर डायल करें लोग : ट्रैफिक एजुकेशन सेल
लोगों को ट्रैफिक नियमो प्रति अवेयर करते विभागीय अधिकारी।
गुरदासपुर | ट्रैफिक एजुकेशन सेल गुरदासपुर ने जेल रोड नजदीक गांव खरल के पास इलाकावासियों व राहगीरों को ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार लगाया। सेमिनार में ट्रैफिक एजुकेशन सेल से सब-इंस्पेक्टर तिलक राज, एएसआई संजीव कुमार व एएसआई अमनदीप सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस की सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी मुश्किल में या किसी भी वक्त पुलिस की सहायता लेने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 को डायल करें। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 112 नंबर पर पिक एंड ड्रॉप की सुविधा के बारे में बताया कि महिलाओं को किसी भी वक्त पुलिस की सहायता के लिए 112 नंबर को डायल करना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सड़कों पर चलते हुए ट्रैफिक के नियमों की पालना करें।