- Hindi News
- National
- Batala News People Forced To Visit Politicians39 Cells For Facilities Sekhari
सुविधाओं के लिए नेताओं की कोठियों के चक्कर काटने को लोग मजबूर : सेखड़ी
आर्थिक रूप में कमजोर लोगों को सुविधाएं देने के बहाने उनका शोषण करना बंद किया जाए। अक्सर देखा गया है कि कुछ नेता अपनी कोठियों में गरीब जनता को बुलाकर उनको स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड तथा अन्य प्रकार की सुविधाएं देने के लिए घंटों अपने कोठी के बाहर बैठने के लिए मजबूर करते हैं और वह लोग दिन-रात नेताओं की कोठियों का चक्कर काटते रहते हैं। ये प्रकटावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल पंजाब के उपाध्यक्ष इंद्र सेखडी ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन अधिकारियों को चाहिए कि सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और उनके राशन कार्ड स्मार्ट कार्ड बनाकर दें, न कि उन लोगों को किसी नेता की कोठी में घंटों बैठने के लिए मजबूर होना पड़े। पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय आर्थिक रूप में कमजोर लोगों को आसानी से दाल आटा व अन्य सुविधाएं मिलती थी, जिस कारण जनता बहुत खुश थी, लेकिन अब देखा गया है कि कैप्टन सरकार के शासन दौरान यह सभी सुविधाओं का सही लाभ नहीं मिल रहा और जो वादे कैप्टन सरकार ने चुनाव के दौरान किए थे, किसी वादे को पूरा नहीं किया गया। जिस कारण भविष्य में होने वाले चुनाव का लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं, ताकि पंजाब में दोबारा अकाली-भाजपा सरकार को बना सकें।
इंद्र सेखड़ी ने कहा कि 2022 में अकाली-भाजपा सरकार बनने के पश्चात लोगों को सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली प्रत्येक योजना का लाभ उनको घर बैठे ही पहुंचाया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को नेताओं की कोठियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।