पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मदर्स प्राइड स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनानगर | मदर्स प्राइड मॉडर्न स्कूल दीनानगर में प्रिंसिपल रजनी महाजन की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम करवाया। स्कूल चेयरमैन संजय महाजन ने अपने कर कमलों से पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में विभिन्न किस्मों के फल व छायादार पौधे लगाए गए। पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पौधों की संभाल कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस मौके मोहित शर्मा, जिज्ञासु सैनी, लवप्रीत, मानव और माणिक भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...