चिल्ड्रन होम का पौधारोपण से होगा सौंदर्यीकरण : वरुण आनंद
गुरदासपुर | गुरदासपुर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान वरुण आनंद व उपप्रधान गौरव महाजन की अध्यक्षता में स्थानीय चिल्ड्रन होम में स्वच्छ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम करवाया। वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वरुण आनंद ने बताया चिल्ड्रन होम में उनकी संस्था ने स्वच्छ अभियान के तहत कार्यक्रम शुरु करवा दिया है। कार्यक्रम के तहत चिल्ड्रन होम में पौधे लगाए जाएंगे और पेंट करवाकर चिल्ड्रन होम सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। इस मौके बलबीर सिंह रंधावा. डॉ, विनय कातरा, डॉ. सोहनलाल, एडवोकेट रोहित गुप्ता, संदीप शर्मा, रवि व अन्य मौजूद थे।