पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने रेड कर पकड़ी अवैध शराब, आरोपी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना धारीवाल और दोरांगला की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। थाना धारीवाल के एएसआई राज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी को साथ लेकर मिल क्वार्टर धारीवाल में रेड की। आरोपी सुधीर उर्फ सोनू निवासी रणियां पुलिस को देखकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने 48 बोतलें व्हिस्की शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, थाना दोरांगला पुलिस के एएसआई गुरमीत सिंह ने खास इत्लाह पर आरोपी महिला सुनीता निवासी इस्लामपुर के घर रेड की। पुलिस को देख आरोपी महिला भागने में सफल रही। मौके पर पुलिस ने 21 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...