- Hindi News
- National
- Batala News Police In Action On Drug Trafficking Revelations In Ram Nagar
राम नगर में नशा तस्करी के खुलासे पर एक्शन में पुलिस
बजरंग दल हिंदोस्तान के जिला प्रधान राजीव मिंटू और समाज सेवक दमनपाल सिंह बाजवा ने कहा कि बटाला में उमरपुरा रोड स्थित राम नगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल के बाहर रेहड़ी की आड़ में कुछ बाहरी युवक नशा तस्करी कर रहे हैं। पुलिस को भी इस नशा तस्करी के बारे में बताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं, बजरंग दल हिंदोस्तान के जिला प्रधान राजीव मिंटू और समाज सेवक दमनपाल सिंह बाजवा द्वारा इलाके में नशा तस्करी होने का खुलासा करने के बाद बटाला पुलिस एक्शन में दिखी। शाम होते ही सिविल लाइन के एसएचओ मुख्तयार सिंह और सीआईए स्टाफ ने फोर्स सहित शुक्रपुरा, मान नगर, सुंदर नगर, गांव खतीबा में रेड की। पुलिस ने राहगीरों, दुकानदारों की भी चेकिंग की गई। एसएचओ मुख्तयार सिंह ने कहा कि एसएसपी ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन निर्देशों पर नशा तस्करी को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक से दो ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिससे अभी पूछताछ चल रही है।
पुलिस को तस्करों की सूचना दी, नहीं की कार्रवाई
बजरंग दल हिंदोस्तान के जिला प्रधान राजीव मिंटू ने कहा कि रोजाना शाम होते ही राम नगर इलाके में नशा तस्कर सक्रिय हो जाते है। वे स्कूल के पास रेहड़ी पर खड़े होकर युवकों को नशा सप्लाई करते हैं। कई लोग सड़क पर ही कारों में बैठ कर शराब पीते है, जिस कारण महिलाओं और लोगों का वहां से गुजरना दुर्भर हो गया। नशेड़ी आते-जाते लोगों के साथ झगड़ा करते है। वहीं, शुक्रपुरा के एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके मोहल्ले के कुछ लोग नशा तस्करी कर रहे हैं। नशा तस्कर मोहल्ले के एक ब्यूटी सैलून के सामने वाली गली में रोजाना शाम को नशा बेचते है। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि शुक्रपुरा में पुलिस के नाके लगाए जाए ताकि नशा तस्करी की सच्चाई सामने आ सके। उधर, एसपी हेडक्वार्टर जसबीर सिंह राय ने कहा कि नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानकारी देते राजीव मिंटू और दमनपाल सिंह बाजवा।
मोहल्ले वालों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।