पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुकेश मर्डर केस में लूटे बैग को ढूंढने के लिए पुलिस ने की सर्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुंजरा वाले पुल पर सीढ़ी लगाकर पानी में जाते गोताखोर।


बटाला | मुकेश मर्डर केस में आरोपियों द्वारा मुकेश से लूटे गए पैसों वाले बैग को कुंजरा वाले पुल में फेंकने को लेकर सोमवार दोपहर एसएचओ सिटी सुखविंदर सिंह ने फोर्स सहित कुंजरा वाले पुल की नहर में सर्च अभियान चलाया गया। करीब चार घंटे तक गोताखोरों ने नहर में बैग की तलाश की गई, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। थाना घुम्मण कलां के एसएचओ भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने नहर के पानी को भी रुकवाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी लूट दौरान लूटा गया बैग नहीं मिल पाया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएचओ सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि एसएसपी बटाला ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन के निर्देशों पर मुकेश की हत्या करने वाले आरोपियों द्वारा लूटे गए बैग को कुंजरा वाले पुल नहर में फेंकने के बारे में कबूला गया था। पुलिस द्वारा कई बार गोताखोरों को पुल में बैग की चेकिंग के लिए उतारा गया है, लेकिन अभी तक बैग नहीं मिला।
खबरें और भी हैं...