पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टूडेंट्स को फर्स्ट एड की प्रैक्टिकली जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर में रेडक्रॉस यूनिट ने पहला सोशल इमरजेंसी रिस्पांस वालंटियर 40 छात्रों के ग्रुप को फर्स्ट एड ट्रेनिंग देने के लिए सेमिनार करवाया। उद्घाटन मुख्यातिथि डीसी गुरदासपुर मोहम्मद इश्फाक ने किया। जबकि उनकी प|ी शाहला कादरी विशेष मेहमान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोल्डन ग्रुप चेयरमैन डॉ. मोहित महाजन ने की।

सर्वप्रथम मुख्यातिथि डीसी इश्फाक व उनकी प|ी शाहला कादरी के कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ. महाजन ने दोशाला और फूलों के गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। यहां बता दें कि शाहला कादरी रेडक्रॉस के अस्पताल भलाई शाखा की चेयरमैन भी हैं। ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके छात्रों ने अलग-अलग प्रकार से ट्रेनिंग तकनीक की सहायता से प्रेक्टिकली डेमनस्ट्रेट करके मुख्यातिथि को दिखाया। उधर, ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके गोल्डन कॉलेज के विद्यार्थियों को बहुत रोचकता फर्स्ट एड विधियों को देखा। इस पर डीसी गुरदासपुर ने अपनी इच्छा भी प्रकट की कि वे पूरे जिले में ऐसे वालंटियरों के ग्रुप तैयार करेंगे ताकि इमरजेंसी के समय लोगों की मदद की जा सके।

इसके उपरांत डीसी ने सभी से आह्वान किया कि घर में गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा बाहर फेंकने व गंदगी फैलाने से बेहतर होगा कि यदि हम इस कूड़े से देसी खाद बनाएं तो पर्यावरण को भी सुंदर व शुद्ध बना सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को वोकेशनल ट्रेनिंग व स्व:रोजगार के लिए भी उत्साहित किया। इस मौके शाहला कादरी ने भी कोरोना वायरस के बचाव के लिए सभी का जागरूक करने पर बल दिया और महामारी की रोकथाम के लिए सभी को जागरुकता का संदेश समाज में देने के लिए प्रेरित किया।

अंत में चेयरमैन डॉ. महाजन ने मुख्यातिथि डीसी इश्फाक व उनकी प|ी कादरी का आभार जताया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उधर, डीसी ने गोल्डन ग्रुप के सामाजिक क्षेत्र में सहयोग देने के एवज में उन्हें सम्मानित किया। इस मौके डॉ. एसके पन्नू, रेडक्रॉस सचिव राजीव, इंद्रजीत सिंह, प्रिंसिपल डॉ. लखविंदर पाल सिंह, एमडी अनु महाजन, डायरेक्टर राघव महाजन, कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

कॉलेज विद्यार्थियों को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग देती रेडक्रॉस यूनिट टीम।
खबरें और भी हैं...