पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेंट मेरी स्कूल में प्रार्थना से सेशन की शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर |सेंट मेरी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेशन 2020-21 की कक्षाएं शुरु की गई। सेशन की शुरुआत स्कूल प्रिंसिपल राणो बख्शी की अगुवाई में सुबह की सभा के दौरान परमात्मा से प्रार्थना के साथ की गई। उधर, रेवरेंड सरदूल मसीह ने प्रार्थना के साथ-साथ विद्यार्थियों को सख्त मेहनत कर सफलताएं हासिल करने के लिए आशीर्वाद दिए। इसके बाद स्कूल चेयरमैन कंवल बख्शी ने विद्यार्थियों को नए सेशन पर बधाई दी और मेहनत व लगन से जीवन में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल वाइस प्रिंसिपल रमा कांता आदि स्टाफ मेंबर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...