पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Public Feeling Cheated By Making Captain Government Rakesh Bhatia

कैप्टन सरकार बनाकर जनता खुद को ठगा महसूस कर रही : राकेश भाटिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर असफल साबित हुई है। न तो युवाओं को रोजगार मिला और न ही पंजाब में नशा खत्म हुआ। बड़े दुख से कहना पड़ रहा है कि जिस धार्मिक ग्रंथ से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, उस पवित्र धार्मिक ग्रंथ को हाथों में लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बीते विस चुनावों में नशे को खत्म करने का पंजाब की जनता से वादा किया था। लेकिन पंजाब में आए दिन नशा तस्करी के मामले देखने को मिल रहे हैं। सैकड़ों युवा नशे के सेवन से अपनी जिंदगी खत्म हो चुके हैं। इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा के जिला प्रधान राकेश भाटिया ने किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग कैप्टन की नीतियों से दुखी हैं। इसके अलावा पंजाब में सभी सूबों के अपेक्षा सबसे महंगी बिजली मिल रही हैं। भाटिया ने कहा कि बटाला में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी से बटाला का विकास नही हो पाया। पार्टी मजबूती के लिए प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा से बात कर जल्द ही नए टीम का गठन करेंगे। भाटिया ने कहा कि पंजाब की जनता कैप्टन सरकार की नीतियों से दुखी है और भाजपा के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है। इस मौके सिटी महासचिव पंकज शर्मा भी मौजूद थे।

जानकारी देते भाजपा जिला प्रधान राकेश भाटिया, साथ पंकज शर्मा।
खबरें और भी हैं...