शहर के सौंदर्यीकरण को जनता दे सहयोग : पाहड़ा
गुरदासपुर | इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में हलका विधायक बरिंदर मीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान व मिल्क प्लांट गुरदासपुर चेयरमैन बलजीत सिंह पाहड़ा व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रंजन शर्मा भी उपस्थित रहे। वहीं, इंप्रूवमेंट व नगर कौसिल के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक पाहड़ा ने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण कर इसे पंजाब के अग्रिम शहरों की कतार में लाकर खड़ा किया जाएगा। जिसके लिए प्लान तैयार किया जा चुका है। लोग भी शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग दें।