पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Roadways Pensioners Shouted Slogans Against The Government39s Demands

रोडवेज पेंशनरों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बटाला | पंजाब रोडवेज पेंशनर कर्मचारी यूनियन बटाला की मीटिंग पुरुषोत्तम दास हांडा की अगुवाई में हकीकत राय की समाध में हुई। यूनियन के सदस्यों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति बुरे व्यवहार की निंदा की। पुरुषोत्तम दास हांडा ने सरकार से मांग की कि डीए 23 महीने का बकाया और छठा पे कमिशन लागू किया जाए। मेडिकल भत्ता 2 हजार रुपए और केशलैस स्कीम को संशोधन लागू किया जाए। सरकार पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर कर्मचारियों के प्रति हमदर्दी वाला रवैया दिखाए। पेंशनरों के मेडिकल बिल जो लंबे समय से पेंडिंग हैं, वे तुरंत दिए जाए। मीटिंग में कुलवंत सिंह, सेक्रेटरी द्वारका दास, तरसेम लाल, गुरमीत सिंह, सोमनाथ, बचन सिंह, जोगिंदर सिंह, मोहन लाल, कुलदीप कुमार, गुरबचन सिंह, महिंदर पाल आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...