- Hindi News
- National
- Batala News Rotary Club Honors Sarpanch Panthdeep Singh And Daljit Singh
रोटरी क्लब ने सरपंच पंथदीप सिंह और दलजीत सिंह का किया सम्मान
बटाला | रोटरी क्लब बटाला की ओर से रोटरी भवन में विशेष सम्मान समागम करवाया। यहां रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाले नेशनल अवार्डी सरपंच पंथदीप सिंह छीना और स्टेट अवार्डी सरपंच दलजीत सिंह बमराह को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस दौरान सरकारी क्षेत्र में बढ़िया सेवाएं निभाने बदले बटाला के लोक संपर्क अधिकारी इंद्रजीत सिंह बाजवा को भी विशेष सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित हस्तियों ने अपने निजी तजुर्बे भी सांझे किए। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रतिनिधि राजेश कवात्रा, सिमरत पाल सिंह वालिया, इकबाल सिंह, अमृतसागर महाजन, आरके गुप्ता, बलदेव पराशर, हरदीप सिंह बाजवा, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।