पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dera Baba Nanak News Rumors Of Closing The Corridor Spread After Ban On Coming To India From Attari Wagah Border

अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत आने पर लगी पाबंदी के बाद कॉरिडोर बंद होने की अफवाह फैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत आने-जाने पर लगी रोक के दौरान शुक्रवार को करतारपुर कॉरिडोर बंद होने की अफवाह ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया। हालांकि करतारपुर कॉरिडोर पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।

वहीं, शुक्रवार को गुरद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं में कोरोना वायरस का डर बिल्कुल भी नहीं दिखा, उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर हमेशा के लिए खुला रखने की ही सरकार से मांग की है।

इस संबंध में कोलकाता से आए अनिल मलिक ने कहा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए आए हैं। कोरोना वायरस है तो खतरनाक चीज, लेकिन ये तो कहीं पर भी हो सकता है। इसलिए करतारपुर कॉरिडोर बंद नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये अस्थान लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। वहीं राजस्थान और गंगा नगर से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर उन्हें कोई डर नहीं है। इसलिए वह आज भी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए आए हैं। उन्होंने भी अफवाह सुनी थी कि करतारपुर कॉरिडोर बंद हो रहा है, लेकिन यहां आकर ऐसा कुछ नहीं दिखा।

करतारपुर कॉरिडोर बंद नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये बड़ी अरदासों के बाद खुला है, ये तो हमेशा के लिए खुला रहना चाहिए। श्री गंगानगर से आए इंद्र सिंह कालरा ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर वह पूरे प्रबंध से यहां आए हैं, उन्होंने सेनेटाइजर, मास्क आदि पास रखे हैं। इसलिए करतारपुर साहिब के दर्शन करके ही वह यहां से जाएंगे। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से पहले जिन बीएसएफ जवानों की ड्यूटी लगी हुई है, उन सब ने मास्क लगाए हुए हैं। वहीं, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के अंदर भी जो श्रद्धालु पाकिस्तान में जा रहे हैं, उनको भी मेडिकल टीम के जरिए मास्क बांटे जा रहे हैं। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में मेडिकल टीमें हर वक्त उपलब्ध हैं। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से पहले जिन बीएसएफ जवानों की ड्यूटी लगी हुई है, उन सब ने मास्क लगाए हुए हैं। वहीं, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के अंदर भी जो श्रद्धालु पाकिस्तान में जा रहे हैं, उनको मेडिकल टीम के जरिए मास्क बांटे जा रहे हैं। चेक पोस्ट में मेडिकल टीमें हर वक्त उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...