पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साईं परिवार ने होली पर लगाया लंगर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहयोगियों को सम्मानित करते प्रबंधक।


गुरदासपुर | श्री साईं परिवार गुरदासपुर के अधीन संचालित ‘साईं रसोई’ में होली के रसिया भगवान श्रीकृष्ण व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित चौधरी मैय्या मिस्त्री शिवाला एवं धर्मशाला में लंगर लगाया गया। नेशनल मेडिकल स्टोर वाले डीपी महाजन ने अपने बेटे डॉ. अभिनव महाजन के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने पर लंगर में सहयोग किया। महाजन परिवार ने कन्या पूजन एवं भगवद भोग के बाद लंगर वितरण किया।

साईं परिवार के प्रदीप महाजन ने बताया कि साईं परिवार द्वारा संस्था की गतिविधियों को प्रसारित करने के लिए ‘साईं नाथ’ नाम से एक यू-ट्यूब चैनल शुरू किया गया है। साईं भक्त साईं परिवार की गतिविधियां चैनल पर देख सकते हैं, जो निरंतर अपडेट की जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अगर एक आदमी शिक्षित हो जाता है तो वह आदमी ही शिक्षित होता है लेकिन जब एक औरत को शिक्षित किया जाता है, तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पर्व की सभी नगरवासियों को बधाई दी। इस मौके पर रोहित गुप्ता, संदीप महाजन, महेंद्र पाल महाजन, नीरज महाजन, प्रिंसिपल राजीव महाजन, अशोक आनंद, संदीप अबरोल, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव कुमार, एनके सोई आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...