पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Sarhadi Sports Club Conducted Youth Club Development Program

सरहदी स्पोर्ट्स क्लब ने यूथ क्लब विकास प्रोग्राम करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार के खेल और युवा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर की ओर से सरहदी स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर क्लब बटाला ने ब्लॉक स्तरीय यूथ क्लब विकास प्रोग्राम करवाया। जिसमें विभिन्न यूथ क्लबों और गांवों से 100 के करीब युवा लड़के-लड़कियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य मेहमान समाज सेवक तथा पंजाब स्टेट एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर हरमनजीत सिंह गोराया विशेष रूप से पहुंचे। युवाओं को संबोधित करते हुए हरमन गोराया ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में युवा पीढ़ी का बहुत ही बड़ा हाथ होता है, इसलिए युवाओं को अपने समाज, राज्य तथा देश की बेहतरी के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए।

नशा छुड़ाओ केंद्र के नोडल अफसर जसपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर अपनी सेहत की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिस मुल्क का नौजवान तंदरुस्त होगा वह देश हमेशा बुलंदियों पर होगा। इस अवसर पर सरहदी स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान
आदेश प्रताप सिंह गुरबख्श सिंह, मनजीत सिंह, कर्णजोत सिंह, पवन कुमार, परमिंदर सिंह, सहित दर्जनों युवा युवतियां उपस्थित थे, जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर मुख्य मेहमान की ओर से सम्मानित किया।

क्लब सदस्यों को सम्मानित करते मुख्यातिथि हरमन गोराया।
खबरें और भी हैं...