- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Sd College Dominates The Merit Of Bwalk Fashion Styling Amp Grooming
बी.वॉक फैशन स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग की मेरिट में एसडी कॉलेज का दबदबा
पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर वुमेन गुरदासपुर में बी.वॉक फैशन स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग सेमेस्टर तीसरे का नतीजा उम्दा रहा। प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा ने बताया कि इन नतीजों में उनके कॉलेज की छात्राओं ने मेरिट स्थान हासिल किए हैं। परिणाम के अनुसार उनके कॉलेज की छात्रा नवजोत कौर ने 94.75% अंक प्राप्त कर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में पहला मेरिट स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रीतिका ने 88.25% अंक लेकर चौथा मेरिट स्थान, आरती ने 87% अंक लेकर छठा मेरिट स्थान, परमजीत कौर ने 86.75% अंकों के साथ 7वां और हरमनप्रीत कौर ने 84.75% अंकों के साथ 10वां मेरिट स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने इन शानदार रिजल्ट पर सभी को बधाई दी और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।