- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Sd College39s Diploma In Stitching And Tailoring Results In Good
एसडी कॉलेज का डिप्लोमा इन स्टिचिंग एंड टेलरिंग का नतीजा उम्दा
फतेहगढ़ चूड़ियां | पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स फतेहगढ़ चूड़ियां मे चल रहे डिप्लोमा इन स्टिचिंग एंड टेलरिंग का परिणाम शत प्रतिशत रहा। गुरु नानक देव युनिवर्सिटी द्वारा घोषित परिणाम अनुसार नवजोत कौर ने 92 प्रतिशत अंक लेकर पहला, मनप्रीत कौर ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, संदीप कौर ने 89 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा और सुखमनप्रीत कौर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। कॉलेज की मुख्याध्यापिका डॉ.अलका विज ने इस शानदार नतीजे की खुशी में छात्राओं, मैडम गुरजिंदर कौर को भी मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि इस क्लास में कुल 17 छात्राएं थी, जिसमें से 72 प्रतिशत से भी ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।