स्कूल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेमिनार
गुरदासपुर | स्कूल मुल्लांवाल ब्लॉक काहनूवान में चाइल्ड लाइन 1098 के प्रबंधन में कोरोना वायरस से बचाव और 1098 संबंधी जागरुकता सेमिनार लगाया गया। सेमिनार में प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर वरिंदर सिंह सैनी ने 1098 के अलावा कोराना वायरस के बचाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों को आस-पास सफाई रखने और अपने हाथों को साफ पानी धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि इससे सचेत व जागरुक रहने की जरूरत है। इस मौके गांव सरपंच दविंदर सिंह, नंबरदार गुरदयाल सिंह, पंचायत सचिव कुलविंदर सिंह के अलावा चाइल्ड लाइन टीम से जगीर सिंह, अनीता गिल आदि मौजूद थे।