- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Shaheed Bhagat Singh Youth Club Rationed The Needy Family
शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने जरूरतमंद परिवार को राशन दिया
कादियां | शहीद भगत सिंह यूथ क्लब कादियां ने एक जरूरतमंद परिवार को राशन देकर उनकी सहायता की है। इस संबंधी क्लब के प्रधान समरथ सिंह तथा उप प्रधान साजन कोहाड़ ने बताया कि क्लब के समूह मेंबरों और लोगों के सहयोग से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है, जिसके अनुसार गांव तुगलवाल की जरूरतमंद महिला के परिवार को राशन तथा अन्य समान देकर उनकी सहायता की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने फजूलखर्ची छोड़ कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।