महिला की सामाजिक दशा और संघर्षों पर रोशनी डाली
साहित्य संगम दीनानगर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव मगराला में कवि दरबार और सम्मान समारोह करवाया। की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्यवक्ता बोध राज ने महिला की सामाजिक दशा और उसके संघर्षों पर रोशनी डाली। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दत्त ने औरत के साथ लिंग भेदभाव की कड़े शब्दों में निंदा की। साहित्य संगम के मेंबर बलबीर चंद की बेटी प्रीत कश्यप को अपनी मेहनत के बल पर एमबीबीएस में दाखिला हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान मंगत चंचल, रजवंत कौर, दलजीत कौर, सोमा देवी, डॉ. लेख राज, सुभाष दीवाना, बोध राज, सरपंच दलबीर सिंह, दर्शना कुमारी, रानी, सुमन कुमारी, सुखवीर कौर, रणजीत कौर, नीलम रानी भी मौजूद थीं।