- Hindi News
- National
- Batala News Shopkeeper Stunned To See Woman Walking Around Informed Police
कृपाण पकड़े घूमती महिला को देख सहमे दुकानदार , पुलिस को सूचित किया
बटाला | शुक्रवार साढ़े 7 बजे चक्करी बाजार मार्केट में मुंह ढक कर हाथ में कृपाण पकड़े बाजार में घूमती संदिग्ध महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। हाथ में कृपाण पकड़े और मुंह ढका होने के कारण बाजार के दुकानदार सहम गए। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके बाजार के प्रधान शाना के पास पहुंच गए। पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है।दुकानदार एक-दूसरे को फोन कर इस महिला के बारे में पूछते रहे। लेकिन ये महिला घूमती रही। बाद में दुकानदारों ने थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि इस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है। इसे सिविल अस्पताल बटाला में मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला की कृपाण को कब्जे में ले लिया है।