- Hindi News
- National
- Batala News Showroom Owner Press Conference After Allegations Of Snatching And Scuffle Of Bike
बाइक छीनने व हाथापाई करने के लगे आरोप के बाद शोरूम मालिक ने की प्रेस कान्फ्रेंस
वीरवार शाम को एनआरआई शोरूम के मालिक सोनू विज ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पूर्व सेल्समैन द्वारा बाइक छीनने और हाथापाई करने के लगाए आरोपों को नकारते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। इस संबंध में सोनू विज ने बताया कि पिछले दिनों उनके शोरूम में काम करने वाले पूर्व सेल्समैन कर्ण द्वारा उन पर बाइक छीनने और हाथापाई करने जैसे आरोप लगाए थे, जो कि झूठे हैं।
सोनू विज ने आरोप लगाते बताया कि हकीकत ये है कि उन्होंने कर्ण से 90 हजार रुपए लेने थे, जोकि वह पिछले 3 साल से नहीं दे रहा था, इसलिए कर्ण ने अपना मोटरसाइकिल खुद उन्हें दे दिया था कि जब तक उसके पास पैसों का इंतजाम नहीं हो जाता, तब तक वह उसका मोटरसाइकिल रख लें। लेकिन कर्ण उनके खिलाफ ही पुलिस को कंप्लेंट देकर उन पर मामला दर्ज करवाने और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि कर्ण द्वारा पैसे न देने संबंधी उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी हुई है। पुलिस ने पिछले दिनों दोनों पक्षों को थाने में बुलाया भी था, लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इस मौके पर मनीष, गुरदेव, संजीव, राजेश, सुनील, जीत आदि मौजूद थे। उधर, उक्त कर्ण ने कहा कि मामले को लेकर सुनवाई न होने पर वह अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सोनू विज अपने स्टाफ के साथ।