- Hindi News
- National
- Batala News Skill Required For Youth To Get Government And Private Jobs Dr Sharma
सरकारी व निजी नौकरियां पाने के लिए युवाओं में स्किल होना जरूरी : डॉ. शर्मा
गुरदासपुर | बस स्टैंड की बैक साइड स्थित ज्ञानम इंस्टीट्यूट का उद्घाटनी कार्यक्रम करवाया। मुख्य मेहमान एसडी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा व ज्ञानम के डायरेक्टर राकेश रस्तोगी विशेष अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर भुवनेश कुमार ने की। समारोह का शुभारंभ स्थानीय डायरेक्टर भुवनेश कुमार एवं एमडी रजनी ने मेहमानों को गुलदस्ते देकर किया। इस उपरांत विद्या ज्योति प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की भरमार है, लेकिन उसके लिए युवाओं में स्किल आदि की कमी के कारण कई विद्यार्थी बढ़िया नौकरियों से वंचित रह जाते है को ज्ञानम जैसे इंस्टीट्यूट उनमें स्किल व आत्म विश्वास जैसी कमियां पूरी कर बढ़िया नौकरी हासिल करने में मदद करेगा।