सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुपने नवप्रीत कौर का किया सम्मान
नवप्रीत को सम्मानित करते सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप के प्रतिनिधि।
कलानौर | समाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप के संस्थापक डीएस पुरेवाल की अगुवाई में बीसीए भाग-1 की छात्रा नवप्रीत कौर का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। इस मौके ग्रुप के प्रतिनिधि गुरशरनजीत सिंह, रोहित भारद्वाज ने बताया कि गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की ओर से पिछले समय के दौरान बीसीए समेस्टर-1 की परीक्षाएं ली गई थीं और इस परीक्षा के नतीजों में कलानौर की नवप्रीत कौर पुत्री बलवंत सिंह ने यूनिवर्सिटी की मैरिट में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा नवप्रीत कौर की हौंसला अफजाई के लिए महिला दिवस पर उनका सम्मान किया गया है। इस मौके एएसआई रणजीत, महिंदरपाल जोशी, रजनीश कुमार, महिंदर सिंह, सुनील सरीन, नरिंदर कुमार आदि मौजूद थे।