- Hindi News
- National
- Batala News Ss Bajwa39s Students Perform Well In Aryabhata Mathematics Challenge 2019
आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2019 में एसएस बाजवा के स्टूडेंट्स का उम्दा प्रदर्शन
प्रतियोगिताओं में विजेता स्टूडेंट्स के साथ स्कूल प्रबंधक।-भास्कर
कादियां | सीबीएसई की तरफ से अक्टूबर 2019 को आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता दो चरण में करवाई गई, जिसमें लगभग 3 हजार स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
पहले चरण की प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर हुई, जिसमें एसएस बाजवा के 85 बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा आठवीं-नौवीं और दसवीं की थी। इन तीनों कक्षाओं में प्रथम आने वाले बच्चों को द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया। दूसरे चरण की प्रतियोगिता नवंबर महीने में रिजनल सेंटर पंचकुला द्वारा, जो ऑनलाइन थी करवाई गई।
दूसरे चरण की प्रतियोगिता में 100 बच्चों की मैरिट तैयार की गई, जिसमें एसएस बाजवा स्कूल के गुरु सिमरन सिंह ने 17वां स्थान, अर्णव महाजन ने 24वां स्थान और हरमनप्रीत कौर को उप स्थान प्राप्त किया। इस मौके स्कूल के डायरेक्टर एमएल शर्मा व प्रिंसिपल डॉ.रमन कुमार ने बच्चों को बधाई दी।