पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसएसएम काॅलेज के छात्रों का खेलों में उम्दा प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनानगर | एसएसएम काॅलेज के खिलाड़ियों ने खेल जगत में एक बार से अपना दबदबा कायम करते हुए उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में खेलो इंडिया के आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली ने बताया कि काॅलेज के खिलाड़ी जयपाल सिंह ने यूथ खेलो इंडिया में बाक्सिंग के सुपर हैवी वेट वजन वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है जबकि आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में ब्रोन्ज मेडल जीता। जसप्रीत सिंह ने खेलो इंडिया और इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों के 69 किलो वर्ग में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया। कबड्डी खिलाड़ी रॉबिन और राम नारायण ने यूनिवर्सिटी टीम की तरफ से खेलते हुए आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में सिल्वर मेडल और खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल हासिल किया।
खबरें और भी हैं...