पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसएसएम कॉलेज का बीएससी पहले सत्र का नतीजा उम्दा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनानगर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई बीएससी की परीक्षा में एसएसएम कॉलेज दीनानगर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ.आरके तुली ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के मेडिकल छात्र मनजोत सिंह ने 81.5 प्रतिशत अंकों से यूनिवर्सिटी में 10वां और कॉलेज में प्रथम रही। महक ने 75.25 प्रतिशत अंकों से कॉलेज मे दूसरा, अंकिता शर्मा ने 71.75 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी कंप्यूटर साइंस के प्रथम सेमेस्टर में पल्लवी ठाकुर 79.5 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में 12 वें स्थान व कॉलेज में प्रथम, रोहित कुमार 75.75 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में दूसरे, सिमरन 72 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही है। नान मेडिकल में समित अग्रवाल 74.75 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में प्रथम, कोमल शर्मा 74.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे, अनु 73.25 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
खबरें और भी हैं...