पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Staff Awarded With Headmaster For Good Results Of School Basaravan

स्कूल बसरावां के अच्छे परिणामों के लिए हेडमास्टर सहित सटाफ सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कादियां | गांव बसरावां में हैडमास्टर विजय कुमार के नेतृत्व में स्कूल बुलंदियों को छू रहा है। इमारत की सुंदरता के साथ-साथ शिक्षा के स्तर पर भी चार चांद लगाने वाले हैडमास्टर विजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष उनके स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा तथा उनके स्कूल की छात्रा रमनदीप कौर को मैरिटोरियस स्कूल में दाखिला मिला। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाने वाला स्टाफ अत्यधिक मेहनती है। स्कूल समय के बाद भी कमजोर स्टूडेंट्स को तैयारी करवाई जाती है। स्कूल के अध्यापकों को शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार द्वारा शत प्रतिशत परिणाम लाने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया था।
खबरें और भी हैं...