पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dina Nagar News Strengthening Brotherhood Is The Only Training In Islam Mahmud Ul Hasan

अापसी भाईचारे को मजबूत करना ही इस्लाम की तालीम: महमूद उल हसन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामा मस्जिद दीनानगर में सलाना सूफी अजमते मुस्तफा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पीर मुफ्ती फरीद शाह जम्मू और पीर महमूद उल हसन बरेली से विशेष तौर पर शामिल हुए और लोगों को सूफी पैगाम से सराबोर किया। उन्होंने कहा कि नमाज़ मोमिन की पहचान है। हज और जकात अदा करना मुसलमानों के लिए जरूरी है। गरीबों, बेसहारों, अपने पड़ोसियों से हमदर्दी करना, उनके दुख सुख में शामिल होना, भूखों को खाना खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना ही इस्लाम की तालीम है।

इस दौरान पंजाब वॉयस आफ गुज्जर के प्रधान सुरमुद्दीन चेची ने युवाओं को अपने धर्म से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे को कायम रखने में अपना योगदान देने को प्रेरित किया। क्योंकि इस्लाम का यही पैगाम है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के लोग नशा, आपसी वैमनस्य, जातपात, ऊंच नीच जैसी सामाजिक
बुराइयों से ग्रस्त हो रहे हैं। इस्लाम इसका कतई समर्थन नहीं करता। इस दौरान दुनिया में फैले कोरोना
वायरस से बचाव के लिए अल्लाह ताल्लह से दुआ की गई। इस मौके पर हाजी फकीर मुहम्मद, हाजी इब्राहिम, हाजी युसुफ, हाजी हसनदीन, सादकअली, लाल हुसैन, जियाकत अली, मुरादअली, इस्लामदीन, सुदाम शाह, जबरूदीन, यूसुफ, काशिम, शाहुआ चेची, शामदीन, मुहम्मद बशीर, हाजी बशीर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...