पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Students Of Sl Bawa College Visited Religious And Historical Places

एसएल बावा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों की दौरा किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएल बावा डीएवी कॉलेज बटाला ने प्रिंसिपल डॉ. वरिंदर भाटिया की अध्यक्षता में कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रो.वरिंदर भाटिया की देख-रेख में कांगड़ा के डीएवी एजुकेशनल कॉलेज सहित अन्य धार्मिक, ऐतिहासिक एवं मनोरंजन कारी स्थानों की यात्रा की। जिसका मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ विविध स्थानों की ऐतिहासिक जानकारी देना रहा। इस संबंधी विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कौशल ने बताया कि कॉलेज के एमएससी (आईटी), एमएससी (सीएल), बीसीए, बीसीए, बीएससी (आईटी) और पीजीडीसीए के 50 स्टूडेंट्स सहित प्राध्यापकों ने कांगड़ा घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा स्थित डीएवी एजुकेशनल कॉलेज समेत विश्व प्रसिद्ध माता ब्रिजेश्वरी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कांगड़ा के मशहूर किले और अन्य ऐतिहासिक एवं रमणीय स्थानों की यात्रा की। इसके अलावा प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री बाठ साहिब के भी दर्शन किए। प्रो. संजीव कौशल ने यह भी कहा कि ऐसी यात्राएं स्टूडेंट्स को अपनी गौरवमयी संस्कृति से जोड़ती है और उनके ज्ञान में भी बढ़ावा करती है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वरिंदर भाटिया ने कंप्यूटर विभाग और स्टूडेंट्स को इस लाभकारी एवं ज्ञानवर्धक यात्रा की बधाई दी।

धार्मिक स्थान के दर्शन करने के बाद स्टूडेंट्स व स्कूल अध्यापक।
खबरें और भी हैं...