विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर ही करें तैयारी
जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो गुरदासपुर द्वारा डिप्टी कमिश्नर कम चेयरमैन डीबीईई गुरदासपुर मोहम्मद इश्फाक की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स को भविष्य के कित्तों संबंधी करियर गाइडेंस देने के लिए करियर प्रदर्शनियां तथा करियर कांफ्रेसों का आगाज किया।
इस संबंधी जिले के एसडी कॉलेज लड़कियां गुरदासपुर में जिला रोजगार अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह चिब्ब के प्रबंधों तथा प्रिंसिपल डॉ.नीरू शर्मा की देख-रेख में कैरियर प्रदर्शनी तथा कैरियर कांफ्रैंस की शुरूआत की गई। कैरियर प्रदर्शनी तथा कैरियर कांफ्रैंस की शुरूआत करते जिला रोजगार अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह चिब्ब ने कहा कि आधुनिक चुनौतियां भरे दौर में प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए एक बढ़िया योजना तैयार करनी होगी, जो उसकी सफलता की मंजिल तक पहुंचा सकेगी।
विद्यार्थी अपनी काबलियत तथा रूचि अनुसार भविष्य का चुनाव करें। जिस क्षेत्र में विद्यार्थियों की रूचि होगी। इस मौके जिला गाइडेंस कौंसलर परमिन्द्र सिंह सैणी ने कहा कि जिला रोजगार ब्यूरो में उनकी रूचि अनुसार कार्यों के बारे में जानकारी मुहैय्या करवाई जाती है, परन्तु जो विद्यार्थी रोजगार ब्यूरो में पहुंच कर कैरियर गाइडेंस लेने से रह गये हैं, उनको कैरियर गाइडेंस मुहैय्या करवाने के लिए कॉलेजों तथा स्कूलों में कैरियर प्रदर्शनियां तथा कैरियर कांफ्रेंसें लगाने की शुरूआत की है।
जिला रोजगार ब्यूरो ने एसडी कॉलेज में करियर प्रदर्शनी व कान्फ्रेंस का आगाज
स्टूडेंट्स को सम्मानित करते हुए जिला गाइडैंस अधिकारी परमिन्द्र सिंह सैणी, जिला रोजगार अधिकारी पुरषोत्तम सिंह चिब्ब व अन्य।