- Hindi News
- National
- Batala News Swadeshi Color Ascended On Holi Gulal Is Also His Own And At Home Playing Carefree All Day Auspicious Time
होली पर चढ़ा स्वदेशी रंग...गुलाल भी अपना और पिचकारी भी, बेफिक्र खेलंे, पूरा दिन शुभ मुहूर्त
आज देशभर में होली पर्व मनाया जाएगा। वहीं, कोरोना वायरस के चलते लोगों में झिझक है। कोरोना वायरस के कारण चीन से होली का सामान आयात न होने के कारण जिले में देशी सामान की भरमार है। होली के लिए रंग, पिचकारी, गुलाल व मुखौटों की दुकानें सजी हैं। धार्मिक रूप से भी होली बहुत महत्वपूर्ण है। साल 1521 के बाद इस बार होली पर मकर राशि में शनि ग्रह और गुरु अपनी धनु राशि में रहेंगे। इसके चलते होली पर शुभ संयोग रहेगा। होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन और सेहत विभाग ने कड़े प्रबंध किए हैं। होली को लेकर युवाओं में उत्साह है। बटाला में सोमवार भी होली का त्योहार मनाया गया
बटाला सिटी के डीएसपी डॉ. बीके सिंगला ने कहा कि हाली पर पुलिस प्रशासन ने खास प्रबंध किए हंै। शहर में पुलिस अलर्ट पर है ताकि कहीं भी युवकों की टोलियां हुड़दंग न मचाए। खास करके स्कूलों व लड़कियों के कॉलेजों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए है ताकि मोटरसाइकिलों पर हुड़दंग मचाने वाले युवक कॉलेज की लड़कियों पर रंग न फेंके सके। शहर में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई। बाजारों और तंग गलियों में भी पीसीआर कर्मी घूमते रहे।
वहीं, हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने के लिए थाना सिटी पुलिस सतर्क है। हुल्लड़बाजों की धरपकड़ के लिए शहर में पीसीआर की छह और पांच एक्टिवा सवार महिला कर्मियों की टीमें तैनात रहेंगी। थाना सिटी प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि हर साल होली पर हुल्लड़बाजों की ओर से शहर में माहौल खराब किया जाता है। इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। रंगों के त्योहार में किसी को भंग डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने होली को सौहार्द भाव से मनाने की अपील की है।
सिविल अस्पतालों में पूरे प्रबंध, इमरजेंसी अलर्ट पर
होली के त्योहार को लेकर सिविल अस्पताल में भी इमरजेंसी सेवाओं का तमाम प्रबंध कर लिया गया है। गुरदासपुर के एसएमओ डाॅ. चेतना ने बताया कि सिविल अस्पताल गुरदासपुर की इमरजेंसी में दो डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी स्टाफ को भी पूरे प्रबंध करने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली पर रंगों का कम इस्तेमाल करें। होली के रंगों से खासकर आंखों का बचाव रखें क्योंकि ज्यादा पेशेंट होली पर आंखों की तकलीफ के ही सामने आते हैं। वहीं, सिविल अस्पताल बटाला के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने कहा कि होली के त्योहार को देखते हुए उन्होंने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी को अलर्ट पर रखा हुआ था। सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि वह होली के त्योहार पर छुट्टी पर न जाएं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की दो टीमें बनाई है। होली पर युवकों की टोलियों में अकसर लड़ाई झगड़ा हो जाता है मगर इस बार कोई लड़ाई झगड़े का केस अभी तक नहीं आया है।
सिटी में हुल्लड़बाजों पर नजर रखने को 6 पीसीआर, 5 एक्टिवा सवार महिला कर्मियों की टीमें तैनात
गुरदासपुर | होली पर हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने के लिए सिटी पुलिस सतर्क है। शहर में पीसीआर की छह और पांच एक्टिवा सवार महिला कर्मियों की टीमें तैनात रहेंगी। थाना सिटी प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि हर साल होली पर हुल्लड़बाजों द्वारा शहर में माहौल खराब किया जाता है। इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। लोगों को भी हुल्लड़बाजी करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है ताकि उन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
}ये बरतें सावधानियां
भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाएं करें।
किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं।
जुकाम के मरीज होली न खेलें।
जरूरी बात हाथों को बार-बार धोएं।
मुंह पर मास्क लगाकर होली खेलें।
छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें क्योंकि बच्चों को वायरस जल्दी घेरता है।
पुलिस करती रहेगी गश्त, हुल्लड़बाजी नहीं करने देंगे, भीड़ में जाएं तो हाथ-मुंह ढकें
दुकानदारों ने होली के रंगों और पिचकारियों से दुकानें सजाई हैं। मार्केट में चाइनीज सामान न के बराबर है।