टैगोर स्कूल ने ओलंपियाड मेंगोल्ड और सिल्वर मेडल जीते
ग्लोबल ओलंपियाड फेडरेशन के प्रबंधन में साइंस और अंग्रेजी ओलंपियाड परीक्षा कराई गई, जिसमें टैगोर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कृष्णा नगर गुरदासपुर के बच्चों को प्रदर्शन उम्दा रहा। परीक्षा में स्कूल के तीसरी से 9वीं
कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। घोषित परिणाम अनुसार चौथी
कक्षा के गौरव, 5वीं की पलकप्रीत, छठी की बुनीत ने इंग्लिश ओलंपियाड में गोल्ड जीता। जबकि 5वीं की पलक ने साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उधर, छठी की छात्रा कोमलप्रीत ने इंग्लिश ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीता।
वहीं, चेयरपर्सन शमा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार प्रिंसिपल अनुराधा बब्बर ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।