पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों को पढ़ाने के कारगर टिप्स बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एचआरए इंटरनेशनल स्कूल गुरदासपुर में चेयरमैन हीरामणि अग्रवाल और डायरेक्टर कृष्णामूर्ति अग्रवाल के निर्देशों तहत फैकल्टी डेवलपमेंट संबंधी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इंचार्ज नीत साहनी (अंग्रेजी शिक्षिका) के प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा। चेयरमैन अग्रवाल द्वारा ऐसा कार्यक्रम स्कूल में कराने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में सुधार कर विद्यार्थियों को उम्दा शिक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल इंदू जोशी ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मास्टर फेसिलिटेटर नरेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया। बता दें कि नरेंद्र अग्रवाल लुधियाना में गुरुकुल द्रोणा साइंस ट्यूटोरियल एकेडमी चला रहे हैं। यह फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम दो दिन तक चला।

कार्यक्रम में नरेंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाने के नए-नए ढंग और तकनीकें शिक्षकों को बताईं ताकि शिक्षा क्षेत्र में सुधार हो सके। इसलिए उन्होंने शिक्षकों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर उन्हें एक-दूसरे के बारे में बताने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को अलग-अलग तरह की मिसालें देकर पढ़ने के लिए उत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बढ़िया शिक्षक वही होता है जो कक्षा का माहौल बढ़िया बनाकर विद्यार्थियों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम में नरेंद्र अपने जीवन के अनुभवों की अलग-अलग उदाहरणें देकर शिक्षकों से प्रोजेक्ट और एक्टिविटी भी कराई। चेयरमैन अग्रवाल व डायरेक्टर अग्रवाल ने मास्टर फेसिलिटेटर नरेंद्र अग्रवाल का आभार जताया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उधर, इंदू जोशी व नीत साहनी ने फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के जरिए शिक्षकों का सही मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...