बेरिंग स्कूल में टीचर्स को कोरोना वायरस के बारे किया जागरूक
बेरिंग स्कूल बटाला में स्कूल के मैनेजर डॉ.डैरिक ऐंगलज और कार्यकारी प्रिंसिपल सतिंदर कौर बेदी द्वारा सामूहिक अध्यापिकाओं की मीटिंग करवाई। मीटिंग में डॉ. ऐंगलज ने अध्यापिका को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इस भयानक बीमारी के फैलने के कारण, लक्ष्ण और इससे दूर रहने संबंधी विस्तार से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले नए शैक्षणिक सैशन 2020-21 के शुरूआती दिनों में बच्चों को भी क्लास के कमरे में सावधानियां बरतने और बचने के बारे में समझाया। इस मौके स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल सतिंदर कौर बेदी ने नए शैक्षणिक सैशन में अध्यापिकाओं को बच्चों का बढ़िया और सुनहरी भविष्य संवारने के लिए योग्य य| करने के बारे में बताया।
मीटिंग के दौरान जानकारी देते हुए डॉ.डैरिक ऐंगलज।-भास्कर