पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Teachers Should Play Duty Honestly In 5th Board Exam Balbir Singh

5वीं के बोर्ड एग्जाम में शिक्षक ईमानदारी से निभाएं ड्यूटी: बलबीर सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर | डीईओ (एलिमेंट्री) विनोद कुमार मत्री की अगुवाई में जिले के समूह सेंटर प्रिंसिपलों की अहम मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में डिप्टी डीईओ बलबीर सिंह ने 5वीं श्रेणी के शुरु हो रहे बोर्ड परीक्षाओं संबंधी जरुरी हिदायतों संबंधी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान शिक्षक ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं। शिक्षा विभाग की हिदायतों तहत 5वीं श्रेणी के विद्यार्थियों की सुविधा हेतु स्कूल स्तर पर ही सेंटर बनाए गए हैं। अलग-अलग स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद उन्होंने नए सेशन में दाखिला मुहिम तेज करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ते बच्चों को मिलती सुविधाओं का सोशल मीडिया द्वारा सामाजिक भाईचारे में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए।
खबरें और भी हैं...