पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News The Addict Aged 17 Stole Jewelry From Nanke39s House Went To Jail Now 11 Years Later At The Behest Of His Girlfriend He Gave Up The Drug

17 की उम्र में बना नशेड़ी, नानके घर से गहने चुराए, जेल गया अब 11 साल बाद गर्लफ्रेंड के कहने पर नशा छोड़ने का प्रण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पार्किंग के पैसे बचाने के लिए 17 साल का युवक स्मैक के नशे का आदी बन बैठा। बाद में स्मैक का नशा हेरोइन तक जा पहुंचा। अब 11 साल बाद उक्त युवक गर्लफ्रेंड की प्रेरणा से नशा छोड़ने के लिए रेडक्रॉस नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंचा है, जहां करीब एक माह के इलाज के बाद उसकी हालत में काफी सुधार है। खास बात यह है कि नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया, जिसके चलते जेल तक काटनी पड़ी। अब जेल से छूटने के बाद वह सीधा सेंटर में पहुंचा है, ताकि अपनी इस लत से छुटकारा पा सके। सेंटर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन ने बताया कि अब उसकी हालत में काफी सुधार है। तरनतारन निवासी 28 वर्षीय युवक ने बताया कि दसवीं में पढ़ते समय वह स्कूटर पर स्कूल जाता था। उस समय स्कूल में पार्किंग नहीं थी और बाहर पार्किंग के पैसे लगते थे। इसके चलते स्कूल के सामने रहने वाले दोस्त के घर पर उसने स्कूटर खड़ा करना शुरू कर दिया। वहीं, घर के पास हवेली में वह रोजाना एक युवक को नशा करते देखता था। एक दिन उसके मन में भी जिज्ञासा होने पर उसने नशेड़ी से स्मैक का नशा ले लिया। अगले दिन वह अपने घर से यह कहकर 400 रुपए ले आया कि उसे घूमने जाना है। इसके बाद वह रोजाना उक्त युवक के साथ नशा करने लगा।

पिता ने 83 दिन जंजीर से बांधे रखा | नशे के कारण 10वीं में फेल हो गया। फिर घर से पैसे चुराकर नशा करता रहा। धीरे-धीरे वह नशा खरीदकर तरनतारन लाने लगा और खुद नशा करने के साथ पैसे भी कमाता। अढ़ाई साल तक यही सिलसिला चलता रहा। चार साल बाद उसके परिजनों को उसकी नशे की आदत का पता चला। पिता ने उसे घर में जंजीर से बांध दिया। करीब 83 दिन बाद उसकी जंजीरें खोल दी गईं। घर से निकलने के बाद वह फिर से नशा करता रहा। हालांकि, परिजनों ने 4 बार उसे हिमाचल स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन वह नशा नहीं छोड़ पाया।

60 लाख के गहने चुराए, 6.83 लाख नशे पर खर्चे |नशे की पूर्ति के लिए उसने मामा के घर से 60 लाख के गहने चुराए। इसमें से 6.83 लाख रुपए के गहने बेचकर उसने खुद नशा किया और साथियों को भी कराया। बाद में नानके परिवार को चोरी का पता चल गया और बाकी के गहने उसने लौटा दिए। वहीं, नशे के लिए उसने साथी के साथ मिलकर उसकी बुआ से 7 लाख रुपए लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

युवक से बातचीत करते प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन।
खबरें और भी हैं...