- Hindi News
- National
- Dera Baba Nanak News The Congregation Of The Congregation Gathered At The Fair Of Shri Chola Sahib
श्री चोला साहिब के मेले में उमड़ा संगत का सैलाब
गुरु नानक देव जी के अंगवस्त्र चोला साहिब के दर्शनों के लिए सोमवार को संगत का सैलाब उमड़ा। गांवों, शहरों सहित विदेश की संगत पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ श्री चोला साहिब के दर्शनों के लिए पहुंची। गुरुद्वारा श्री चोला साहिब में संगत की सुविधा के लिए महिलाओं व पुरुषों की कतारें लगाई गई।
संगत श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रसभिन्ना कीर्तन कर रही थी। हर तरफ ‘बोले सो निहाल’ सत श्री अकाल’ के जयकारे लग रहे थे। कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लोग विभिन्न तरह के सामान की खरीददारी करते नजर आए। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए थे। संगत चोला साहिब के दर्शनों के बाद भारत-पाक सीमा पर स्थित दर्शनी स्थल की तरफ जा रही थी। दर्शनी स्थल पर संगत पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करके निहाल हुई। डेरा बाबा नानक व आस-पास के गांवों की तरफ से संगत के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए गए। संगत को चाय, पकौड़ा, ब्रैड, दाल, फुलका का लंगर छकाया जा रहा था। श्रद्धालु संगत को रोक कर उनकी सेवा कर रहे थे। पुलिस ने मेले में कानून व्यवस्था के लिए जगह-जगह पर नाके लगाए है।