पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dina Nagar News The Day The Woman Is Identified With Power It Will Be The Day Of Her Empowerment Dr Jaspal

महिला को जिस दिन शक्ति की पहचान होगी, वही उसके सशक्तीकरण का दिन होगा : डॉ. जसपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शांति देवी आर्य महिला कॉलेज दीनानगर में यूजीसी की सीपीई स्कीम के तहत महिला दिवस को समर्पित‘वुमेन एन इकुअल वर्ल्ड इज ऐन एनेबल्ड वर्ल्ड’ विषय पर आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के टेक्निकल सेशन की अध्यक्षता दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. जसपाल कौर ने की। इसमें देश विदेश से आए विद्वानों ने खोज पत्र पेश किए। कांफ्रेंस डायरेक्टर प्रिंसिपल रतना शर्मा ने स्वस्थ वातावरण के प्रेरणा स्वरूप विद्वानों का पौधे देकर स्वागत किया। डॉ. जसपाल कौर ने कहा कि औरत को जिस दिन अपने अंदर की शक्ति की पहचान होगी वही उसके सशक्तीकरण का दिन होगा। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की डॉ. कुलजीत कौर ने टेक्नालॉजी व विज्ञान के क्षेत्र में औरतों के योगदान पर अपना खोजपत्र पेश किया। डॉ. परमिंदर कौर ने कानून के आधार पर महिलाओं के अधिकारों की वकालत की। डॉ. रचना शर्मा ने कामकाजी व घरेलू औरतों के मानसिक दबाव को उजागर किया। दिल्ली के देशबंधु कालेज के डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि महिला केवल समानता ही नहीं बल्कि उससे भी ऊंचे रुतबे की हकदार है। नॉर्वे से पहुंची समाज सुधारक कंवलजीत नत्त ने कहा कि महिला अाैर पुरुष को मिलकर औरत के अधिकारों के लिए काम करना होगा। कनाड़ा की हरदीप कौर ने कहा कि लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी सेमिनार आयोजित कर उनमें लड़कियों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने की भावना पैदा करनी चाहिए। अमेरिका के नक्शदीप पंजकोहा ने समानता के लिए संघर्ष को जरूरत बताया। कनाड़ा के चरण सिंह ने गुरु नानक वाणी से प्रेरणा लेने को कहा। कनाडा के जर्नलिस्ट बख्शिंदर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से अनेक मसले हल हो सकते हैं। आस्ट्रेलिया के गुरबचन जगपाल ने कहा कि समाज को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...