पंधेर एग्रीकल्चर कॉलेज का नतीजा शानदार
फतेहगढ़ चूड़ियां | बीएससी एग्रीकल्चर के नतीजों में श्री गुरु रामदास मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी कॉलेज पंधेर का नतीजा शानदार रहा। छात्रा पवनप्रीत कौर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदरपाल कौर कंग ने पवनप्रीत कौर को बधाई दी। इस मौके पवनप्रीत कौर का मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदरपाल कौर कंग द्वारा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके बीएससी एग्रीकल्चर विभाग के मुखी हरचंद सिंह, हरप्रीत कौर, मनदीप कौर आदि मौजूद थी।