- Hindi News
- National
- Batala News The Students Presented Speeches And Poems On 39women In Every Field39
छात्राओं ने ‘वुमेन इन एव्री फील्ड’ पर भाषण व कविताएं पेश कीं
शिव सेना भारत की महिला विंग ने वुमन डे पर करवाया प्रोग्राम
शिव सेना भारत की महिला विंग की उत्तर भारत उप प्रधान अर्चना योगी की ओर से
महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
माई भागो मंदिर में करवाए इस प्रोग्राम में भंडारी मोहल्ला से दीदी ब्रह्म कुमारी विशेष तौर पर पहुंची, जिनका महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यातिथि दीदी ब्रह्म कुमारी ने बताया कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार और देखभाल का उत्सव है। अर्चना योगी ने कहा कि आज की महिला निर्भर नहीं है। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी है।
यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें। मुख्यातिथि दीदी ब्रह्म कुमारी को अर्चना योगी ने सम्मानित भी किया।
इस मौके अमरजीत कौर, सीमा रानी, राज कौर, मनजीत कौर, शमा देवी, शिंदर, सोनिया, पाशो, सुखविंदर, सुषमा, सिमरन, जगीरो, निंदर कौर, सुमन आदि महिलाएं उपस्थित थी।
आज की महिला आत्मनिर्भर और स्वतंत्र : अर्चना
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर वुमेन में प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा की अगुवाई में और एनएसएस व वुमेन सेल इंचार्ज डॉ. रमा गंडोत्रा व डॉ. सुखविंदर कौर की संयुक्त अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में छात्रा जसकिरत ने ‘की होया जे असीं कुड़ियां हां बाबला’, दामिनी प्रीत कौर ने ‘भारत की है शान बेटियां’, साक्षी सलारिया ने ‘तू खुद की खोज में निकल’, मनप्रीत कौर ने ‘हिरस टू दि वुमेन’, आश्मा सलारिया ने ‘वुमेन इन एव्री फील्ड’ ने भाषण और कविताएं पेश कीं।
उधर, दोनों छात्राएं प्रीति और प्रीति ने क्रमश: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व महिला अबला नहीं आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं की कविताओं और भाषणों में महिलाओं की सामाजिक/आर्थिक/राजनीतिक समानता की झलक दिखाई दी। उपरांत छात्राओं ने मेरी कोम, पीवी संधू, बछेंंद्री पाल, हिमा दास, प्रतिभा पाटिल, साइना नेहवाल, किरण बेदी आदि महिलाओं को रोल मॉडल लेने का प्रण लिया। अंत में प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि मौजूदा हालात में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ते कदम है।
मुख्यातिथि दीदी ब्रह्म कुमारी को सम्मानित करते उप प्रधान अर्चना योगी।
एसडी कॉलेज में महिला दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं।