पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News The Thieves Targeted The Stationery Shop Took Cash Out Of The Flock And Ate The Biscuits In The Shop

चोरों ने स्टेशनरी की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले से नगदी निकालने के साथ दुकान में पड़े बिस्कुट भी खाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सैनी गैस्ट हाउस वाली गली में शनिवार रात चोरों ने स्टेशनरी की दुकान को निशाना बनाया। हालांकि दुकान में ज्यादा कैश नहीं पड़ा था, लेकिन चोर दुकान में पड़े बिस्कुट खाकर चलते बने। हर्ष स्टेशनरी मार्ट के मालिक प्रदीप कुमार पुत्र सतपाल ने बताया कि दुकान के साथ ही उनका घर है। रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह सात बजे उनकी दुकान पर ग्राहक सामान लेने आया। उन्होंने घर से ही दुकान की तरफ जाने के लिए रास्ता बना रखा है। घर की तरफ बने रास्ते से जब वह दुकान में गए तो उसका दरवाजा थोड़ा खुला था। इस पर उन्हें संदेह हुआ कि कुछ तो हुआ है।

वह जैसे ही दुकान में गए तो देखा कि गल्ला गायब था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आसपास देखने पर उन्हें दुकान का गल्ला पास वाली गली में पड़ा मिला। इसमें पड़े करीब दो हजार रुपए और कुछ सिक्के चोरी हो चुके थे। इसके अलावा खाली गल्ले के पास ही दुकान से चोरी किए गए कुछ बिस्कुट के पैकेट पड़े थे। चोरों को जब दुकान में ज्यादा नकदी नहीं मिली तो वे बिस्कुट खाकर ही चले गए। चोर घर का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और अंदर से दरवाजा खोलकर दुकान में दाखिल हो गए। थाना सिटी पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान के मालिक ने बताया कि पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर तीन लोग रात करीब अढ़ाई बजे उनके घर की तरफ जाते दिखाई देते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटे हुए हैं।

चोरी की जानकारी देते दुकान मालिक प्रदीप कुमार तथा (दाएं) सीसीटीवी फुटेज में घर की तरफ जाते 3 लोग।
खबरें और भी हैं...